छुट्टियों और एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज है मई: बैंक हॉलिडे से लेकर IPL 2026 फाइनल तक, देखें पूरी लिस्ट


लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मई का महीना अपने साथ छुट्टियों, त्योहारों और एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज लेकर आ रहा है! सुकून की बात यह है कि महीने की शुरुआत ही 1 मई को मजदूर दिवस और बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी के साथ हो रही है। व्रत-त्योहारों और ‘मदर्स डे’ जैसे खास अंतरराष्ट्रीय दिनों के साथ-साथ यह महीना आध्यात्मिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण है। 

लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती, इस महीने बॉक्स ऑफिस पर कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं और महीने का सबसे शानदार अंत होगा IPL 2026 के महामुकाबले के साथ। आइए एक नजर डालते हैं मई महीने के प्रमुख व्रत-त्योहारों और छुट्टियों की पूरी लिस्ट पर।

व्रत-त्योहार

तारीख  व्रत-त्योहार
1 मई बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा व्रत, वैशाख पूर्णिमा
2 मई नारद जयंती, ज्येष्ठ माह का आरंभ
5 मई एकदन्त संकष्टी, पहला बड़ा मंगल
12 मई हनुमान जयन्ती, दूसरा बड़ा मंगल
13 मई अपरा एकादशी
15 मई वृषभ संक्रान्ति, मासिक शिवरात्रि
16 मई वट सावित्री व्रत, शनि जयन्ती, मासिक कार्तिगाई, दर्श अमावस्या
18 मई रोहिणी व्रत
19 मई तीसरा बड़ा मंगल
25 मई गंगा दशहरा
26 मई चौथा बड़ा मंगल
26-27 मई ईद-उल-अजहा
28 मई गुरु प्रदोष व्रत
31 मई ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा

 

May Festivals

(AI Generated Image)

 

महत्वपूर्ण दिवस

 

तारीख दिन
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, महाराष्ट्र दिवस, मई दिवस, पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती
2 मई अंतर्राष्ट्रीय हैरी पॉटर दिवस
3 मई विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस, विश्व हास्य दिवस
4 मई स्टार वॉर्स दिवस, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव परिणाम
5 मई विश्व अस्थमा दिवस
7 मई विश्व एथलेटिक्स दिवस
8 मई विश्व रेड क्रॉस दिवस, रबींद्र जयंती
9 मई महाराणा प्रताप जयंती
10 मई मदर्स डे
11 मई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
12 मई अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
15 मई अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस
16 मई सिक्किम स्थापना दिवस
17 मई विश्व उच्च रक्तचाप दिवस
18 मई अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस
21 मई अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस
22 मई अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस
24 मई नेशनल ब्रदर्स डे
25 मई टॉवल डे, गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी
28 मई मासिक धर्म स्वच्छता दिवस
31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस

 

May International Days

(AI Generated Image)

 

बैंक अवकाश

 

तारीख कारण
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, महाराष्ट्र दिवस, मई दिवस, बुद्ध पूर्णिमा
9 मई दूसरा शनिवार
23 मई चौथा शनिवार
27 या 28 मई ईद उल-अजहा
सभी रविवार 3, 10, 17, 24, 31

 

IPL मैच

 

तारीख मैच
1 मई राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स
2 मई चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियन्स
3 मई सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स, गुजरात टाइटन्स vs पंजाब किंग्स
4 मई मुंबई इंडियन्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स
5 मई दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स
6 मई सनराइजर्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स
7 मई लखनऊ सुपर जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु
8 मई दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स
9 मई राजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटन्स
10 मई चेन्नई सुपर किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु vs मुंबई इंडियन्स
11 मई पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स
12 मई गुजरात टाइटन्स vs सनराइजर्स हैदराबाद
13 मई रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स
14 मई पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियन्स
15 मई लखनऊ सुपर जायंट्स vs चेन्नई सुपर किंग्स
16 मई कोलकाता नाइट राइडर्स vs गुजरात टाइटन्स
17 मई पंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स
18 मई चेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद
19 मई राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स
20 मई कोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियन्स
21 मई गुजरात टाइटन्स vs चेन्नई सुपर किंग्स
22 मई सनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु
23 मई लखनऊ सुपर जायंट्स vs पंजाब किंग्स
24 मई मुंबई इंडियन्स vs राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्स
31 मई IPL 2026 फाइनल

 

IPL

(Picture Courtesy: IPL T20)

फिल्म रिलीज

 

तारीख फिल्म
1 मई डेविल वियर्स प्राडा 2, एक दिन
7 मई कृष्णावतारम
8 मई मैं एक्टर नहीं हूं, आखिरी सवाल
15 मई मातृभूमि, पति पत्नी और वो दो
22 मई चांद मेरा दिल

 

 



Source link

Leave a Comment