इस फ्राइडे सिनेमा लवर्स को नए-नए कॉन्टेंट की जबरदस्त ट्रीट मिलने वाली है. दरअसल शुक्रवार को थिएटर्स में रोमांटिक से लेकर हिस्टोरिकल और साइंस फिक्शन सहित अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में रिलीज हो रही हैं जो आपको फुल एंटरटेन करेंगी. यहां बड़े पर्दे पर शुक्रवार, 1 मई को रिलीज हो रही सभी फिल्मों की पूरी लिस्ट दी गई है.
एक दिन
आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक फिल्म एक दिन भी शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. अगर आपको कैरेक्टर बेस्ड कहानी पसंद है, तो एक दिन आपको एक इंटेंस सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देगी. यह फिल्म मानवीय रिश्तों, पर्सनल जर्नी और उन शांत भावनाओं पर बेस्ड है जो फिल्म खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक आपके मन में बसी रहती हैं.

ये भी पढ़ें:-क्या रणवीर सिंह ने छोड़ दी है जय मेहता की जॉम्बी फिल्म ‘प्रलय’? जानें रूमर्स का सच
राजा शिवाजी
ये ऐतिहासिक एपिक आज भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है, खासकर उन लोगों के बीच जो शानदार ऐतिहासिक नाटकों और असाधारण कहानियों को पसंद करते हैं. शुक्रवार को रिलीज हो रही ये फिल्म इस वीकेंड के लिए परफेक्ट चॉइस रहेगी. छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और विरासत पर आधारित इस फिल्म में रितेश देशमुख ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म के अन्य कलाकारों में संजय दत्त, भाग्यश्री, जेनेलिया डिसूजा और अभिषेक बच्चन सहित कई शामिल हैं. बता दें कि सलमान खान ने भी राजा शिवाजी में स्पेशल कैमियो किया है.

‘पैट्रियट’
मलयालम फिल्म ‘पैट्रियट’ में ममूटी और मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म 1 मई, 2026, शुक्रवार को वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है. महेश नारायणन द्वारा निर्देशित, बड़े बजट वाली इस फिल्म में फहद फासिल, नयनतारा, कुंचको बोबन और रेवती जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंड है.
द डेविल वियर्स प्राडा 2
फैशन के दीवानों और हॉलीवुड की मशहूर ड्रामा फिल्मों के फैंस के लिए फ्राइडे को सिनेमाघरों में जाने का एक बड़ा कारण है. दरअसल मच अवेटेड सीक्वल द डेविल वियर्स प्राडा 2 में वही ग्लैमर और फैशन की दुनिया के उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे, जिन्होंने ओरिजनल फिल्म को इतना पॉपुलर बनाया था. ये इस समय बड़े पर्दे पर सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली इंटरनेशनल फिल्मों में से एक है.
